फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी की फेसबुक आईडी हैक कर मित्रों से मांगे रुपये, मैसेज पोस्ट कर मित्रों को किया अलर्ट

Fri, 08 May 2020 12:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
फेसबुक - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
औरैया के दिबियापुर क्षेत्र में फेसबुक आईडी हैक किए जाने का सिलसिला जारी है। अब दिबियापुर निवासी सराफा व्यापारी की फेसबुक आईडी हैक करके साइबर अपराधियों ने उनके मित्रों को मैसेज भेजकर रुपये की डिमांड की है। 
विज्ञापन


दिबियापुर में बेला रोड निवासी सराफा व्यापारी राहुल गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को उनकी फेसबुक आईडी से कुछ लोगों को मैसेज भेजकर 15-15 हजार रुपये की डिमांड की गई। मैसेज पाने वाले फेसबुक मित्रों ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी।
 
विज्ञापन

इस पर सराफा व्यापारी ने फेसबुक पोस्ट डालकर आईडी हैक होने की जानकारी दी। बताया कि अभी तक किसी ने साइबर अपराधी को रुपये तो नहीं भेजे हैं। हालांकि उन्होंने अपने फेसबुक दोस्तों को सावधान रहने के लिए कहा है।

यहां बता दें कि इससे पूर्व प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत की फेसबुक आईडी हैक करके ठगों ने उनके फेसबुक मित्रों को मैसेज भेजकर 20 से 50 हजार रुपये की डिमांड की थी।

जबकि पिछले सप्ताह हरतौली निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित कमल त्रिपाठी की फेसबुक आईडी हैक करके कई लोगों को मैसेज भेजकर रुपये की मांग की गई थी। ज्योतिषाचार्य की दिल्ली में रहने वाली ममेरी बहन ने 30 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से ठग के पास भेज भी दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें