फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कोरोना जांच की रिपोर्ट सिर्फ एक घंटे में, उर्सला में लगी ट्रू नेट मशीन, सीएम ने किया उद्घाटन

Fri, 12 Jun 2020 11:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रू नेट मशीन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उर्सला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए लगी ट्रूनेट  मशीन का उद्घाटन किया। पहले दिन इस मशीन से इसी अस्पताल के तीन मरीजों की जांच की गई। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन


उर्सला की ओपीडी में कोरोना की तत्काल जांच के लिए  ट्रूनेट मशीन लगाई गई है। शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री  ने कानपुर सहित  सूबे के अन्य जिलों में भेजी गई  ट्रूनेट मशीनों का जूम एप के माध्यम से उद्घाटन किया।

इससे पहले सुबह इस मशीन से इसी अस्पताल में कान के ऑपरेशन के लिए भर्ती किए गए मरीज, आईसीयू में भर्ती बीमार मरीज समेत तीन की कोरोना जांच की गई। 1 घंटे में ही जांच रिपोर्ट आ गई। उर्सला के  चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके सिंह ने बताया कि कान की तकलीफ से परेशान मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आते ही ऑपरेशन कर दिया गया।
विज्ञापन


फिलहाल दिन में ही जांच की सुविधा
इस मशीन से फिलहाल सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ही मरीजों को जांच की सुविधा मिलेगी। इसकी वजह लैब टेक्नीशियन की तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी न लगना है। अस्पताल प्रशासन ने जल्द ही 24 घंटे लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी लगाकर जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें