फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: सामान्य वायरल फीवर में कोरोना जैसी हालत, रोगियों की कोविड रिपोर्ट आ रही निगेटिव

Thu, 19 Aug 2021 10:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डॉक्टरों का कहना है कि सामान्य फ्लू वायरस का नया वैरिएंट हो सकता है। ये नए तरह के लक्षण दे रहा है, लेकिन खतरनाक नहीं है। इसके अलावा फ्लू की वैक्सीन लगवाकर इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
कोरोना से मचा था कोहराम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामान्य वायरल फीवर में रोगियों को सांस की तकलीफ कोरोना जैसी हो रही है। फेफड़ों में न्यूमोनाइटिस होने के साथ ऑक्सीजन लेवल कम आ रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनकी जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आ रही है।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि सामान्य फ्लू वायरस का नया वैरिएंट हो सकता है। ये नए तरह के लक्षण दे रहा है, लेकिन खतरनाक नहीं है। इसके अलावा फ्लू की वैक्सीन लगवाकर इससे बचा जा सकता है। बुधवार को हैलट ओपीडी आए राजकिशोर वर्मा (51) को दो दिन पहले बुखार आया था।
विज्ञापन

इसके बाद गले में दर्द और सांस फूलनी शुरू हो गई। बाद में उन्हें गंभीर हालत में भर्ती किया गया। इसी तरह बिल्हौर के इम्तियाज (32) को निजी डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। इन दोनों रोगियों की जांच की गई तो कोरोना की जांच निगेटिव आई है।

ये दो रोगी तो उदाहरण हैं। हैलट में आ रहे वायरल फीवर के रोगियों को यही दिक्कत हो रही है। मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजीशियन डॉ. एसके गौतम ने बताया कि वायरल संक्रमण का असर फेफड़ों पर होता है।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सीनियर फिजीशियन डॉ. एसके कटियार ने बताया कि इस बार वायरल फीवर के रोगी कुछ बदले हुए लक्षण के साथ आ रहे हैं। डॉ. कटियार का कहना है कि फ्लू वायरस का नया वैरिएंट हो सकता है। लोग फ्लू वैक्सीन लगवा सकते हैं। यह साल में एक बार लगवानी होती है। रोगियों में गंभीर लक्षण नहीं उभर रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें