कानपुर में कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से शासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। गुरुवार को भी नगर में कोरोना के सात नए संक्रमित मिले। कुल कोरोना एक्टिव केस की संख्या 64 हो गई है। कोरोना संक्रमित बढ़ने लगे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग कम कर दी है। नगर को प्रतिदिन साढ़े चार हजार सैंपलिंग का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन सैंपलिंग सिर्फ 2700 करीब हो रही है।
सैंपलिंग कम होने से ट्रेसिंग कम हो रही है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि इस वक्त फ्लू और कोरोना दोनों का संक्रमण बढ़ रहा है। अभी जो संक्रमित निकल रहे हैं, उनकी डायग्नोसिस फ्लू रोगियों के रूप में हुई लेकिन जांच कराने पर कोरोना पॉजिटिव निकला। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांचों की संख्या न्यूनतम पर आ गई है। हैलट ओपीडी में आने वाले रोगियों के सैंपल नहीं लिए जा रहे।