फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Kanpur: तेज हुआ कोरोना का हमला, तीन नए संक्रमित मिले, आईआईटी बन रहा हॉट स्पॉट

Sun, 08 May 2022 12:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को तीन और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नगर में कोरोना एक्टिव केस 58 हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोरोना के तीन नए संक्रमित और मिले हैं। इनमें दो संक्रमित आईआईटी के हैं। दोनों छात्र हैं। इसके अलावा साकेत नगर में एक और संक्रमित मिला है। नगर में कोरोना एक्टिव केस 58 हो गए हैं। आईआईटी कोरोना हॉट स्पॉट बन रहा है। अभी तक सबसे अधिक संक्रमित यहीं मिले हैं।
विज्ञापन


अभी तक जितने संक्रमित मिले हैं सभी में डेल्टा की पुष्टि हुई है। किसी में एक्सई या ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि अभी डेल्टा ही मिल रहा है। उसका संक्रमण लगातार बना हुआ है। दूसरे वैरिएंट की जांच के लिए  सैंपल बाहर भेजा जा रहा है। कोरोना संदिग्ध 3840 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें