फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Kanpur: 163 कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस पांच सौ पार, चपेट में आए 55 क्षेत्र

Sat, 08 Jan 2022 11:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आईआईटी के अलावा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल उर्सला में भी संक्रमित मिले हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कंटेनमेंट जोन रहे कई क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेज है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को कोरोना के 163 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस अब 520 हो गए। कोरोना संक्रमण का फैलाव नगर के 55 क्षेत्रों में हो गया है। लोगों के एहतियात न बरतने से संक्रमण की गति बढ़ रही है। मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी से संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है।
विज्ञापन


जो संक्रमित मिले हैं, उनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। दो कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। आईआईटी के अलावा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल उर्सला में भी संक्रमित मिले हैं।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कंटेनमेंट जोन रहे कई क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेज है। इनमें बाबूपुरवा, काकादेव, रायपुरवा, प्रेम नगर, चमनगंज, चकेरी, रेल बाजार, नारियल बाजार, मसवानपुर, इंदिरा नगर, रावतपुर, कल्याणपुर, लाजपत नगर के साथ ही हरबंस मोहाल, मोती मोहाल, सूटरगंज आदि घनी आबादी वाले क्षेत्र भी हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना संक्रमण कम्यूनिटी स्तर पर आ गया है। शुरुआत मुंबई, दिल्ली से आने वालों से हुई थी। अब जो संक्रमित मिल रहे हैं, उनकी बाहर जाने की हिस्ट्री नहीं है। नगर में अभी तक कुल कोरोना संक्रमित 83474 मिले हैं। इनमें 81049 ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 5025 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की है। सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें