कोरोना के कम होते मामलों के बीच शहर में आर्थिक गतिविधियों में तेजी से सुधार हो रहा है। राजस्व में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। जुलाई महीने में शहर में कारोबारियों-व्यापारियों ने 481.66 करोड़ रुपये जीएसटी जमा किया है। पिछले साल इस दौरान 369.86 करोड़ जीएसटी जमा हुआ था।
एक साल में 111.8 करोड़ रुपये अधिक टैक्स आया है। प्रदेश में भी पिछले साल की तुलना में खासी तेजी देखने को मिल रही है। पूरे प्रदेश में पिछली जुलाई को 3811.12 करोड़ जीएसटी जमा हुआ था। वहीं इस बार 4552.26 करोड़ जीएसटी जमा हुुुआ है। 19.45 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है।