फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजा-कर्नलगंज की चेन छह सौ तक हो सकती है लंबी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेेड जोन कर्नलगंज में कोरोना की चेन छह सौ लोगों से अधिक हो सकती है। यहां कोरोना संक्रमित रोगी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीमें क्षेत्र में इस संबंध में पता लगाने में जुटी हुई हैं। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि रोगी के संपर्क में 61 लोगों के आने के संबंध में पता चला है। इन लोगों के संपर्क में आने वालों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

रोगी की मौत के बाद उनके परिजनों को स्वास्थ्य विभाग ने पहले पांडुनगर बीमा अस्पताल फिर नारायणा रिसर्च हॉस्पिटल में क्वारंटीन में भेज दिया है। इसके बाद रोगी के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। संपर्क में आने वाले 61 लोगों का पता लगाने के बाद अब इन लोगों के नजदीक आने वालों का पता किया जा रहा है। यह माना जा रहा है कि रोगी के संपर्क में आया एक व्यक्ति अगर 10 लोगों से भी मिला होगा तो यह चेन 600 से अधिक लंबी हो सकती है।
सर्वे टीमें मंगलवार को रोगी की पॉजिटिव रिपोर्ट आने केे बाद से सक्रिय है। रोगी के संपर्क में आया व्यक्ति किन-किन लोगों के संपर्क में आया है, उनका पता लगाना मुश्किल पड़ रहा है। इससे क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर अपील की जा रही हैै कि ऐेसे लोग अपनी जांच करा लें। वे खुद स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे सकते हैं जिससे उनकी जांच की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें