तेलांगना और दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमित एक-एक रोगी मिला है। ये इटली और दुबई से यात्रा करके आए। इन रोगियों की पहचान होने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। नेपाल से आने वालों की भी मॉनीटरिंग किए जाने के आदेश हुए हैं।
पांच दिन से स्वास्थ्य मंत्रालय से कोई सूची नहीं आई है लेकिन जो लोग बसों और ट्रेनों के जरिये कानपुर पहुंच रहे हैं, उनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि इन देशों से शहर आने वालों की जानकारी दें। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आरपी यादव ने बताया कि प्रदेश में कोई कोराना पॉजीटिव नहीं है।