फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर आठ दुकानदार समेत तीस लोगों पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
मास्क न लगाने पर दुकानदार से जुर्माना वसूलती पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद जिले में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बुधवार को अकबरपुर में मास्क न लगाने वाले आठ दुकानदार व 22 राहगीरों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

बुधवार को सीओ सदर अरुण प्रताप सिंह, कोतवाल तुलसीराम पांडेय, चौकी इंचार्ज जसवीर व एसआई नरेंद्र पाल ने अकबरपुर अंडरपास पर चेकिंग अभियान चलाया। बिना मास्क लगाए पैदल, बाइक व कार सवारों को रोककर कड़ी चेतावनी दी गई। सौ-सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसके बाद कोतवाल आठ दुकानदार बिना मास्क लगाए बिक्री करते मिले। सभी से सौ-सौ रुपये का तत्काल जुर्माना वसूला गया। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि दुकान खोलने का समय सुबह सात से शाम सात बजे तक निर्धारित किया गया है। दुकानदार बिना मास्क लगाए बिक्री नहीं करेंगे। आने वाले लोगों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। भीड़ अधिक होने व कोविड नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
लापरवाह निगरानी समितियों पर कार्रवाई के निर्देश
कानपुर देहात। बुधवार को डीएम जितेंद्र कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने निगरानी समितियों को सक्रिय किए जाने के निर्देश दिए। डीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि रसूलाबाद व झींझक में लगी निगरानी समिति की टीम लापरवाही कर रही हैं। इसपर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। डॉक्टर समय से अस्पताल पहुंचे और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कांटैक्ट ट्रेसिंग करें। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर किया जाए। इस दौरान एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त साहब लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें