कानपुर देहात के रूरा में मंडौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम ने लापरवाही करते हुए महिला को कोविड वैक्सीन की डबल डोज दे दी। इससे हड़कंप मच गया। शिकायत पर चिकित्सा प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया है। गुरुवार को मंडौली गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा था।
गांव की कमलेश कुमारी वैक्सीन लगवाने गई थी। वैक्सीनेटर एएनएम अर्चना ने वैक्सीन की एक डोज दी। कमलेश कुमारी को निगरानी के लिए कुछ देर रोक लिया गया। आरोप है कि एएनएम ने लापरवाही के चलते मोबाइल पर बात करते कमलेश कुमारी को वैक्सीन की डबल डोज दे दी।