फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटी एक और महिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
रसूलाबाद के क्वारंटीन सेंटर में कोरोना संदिग्ध का सैंपल लेते डॉक्टर। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। मंगलवार को रसूलाबाद में दिल्ली से लौटी एक और महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। वह दो बेटियों, देवर व एक अन्य व्यक्ति के साथ पांच जून को कस्बे के निराला नगर लौटी थी। महिला व उसका परिवार दिल्ली में कपड़े सिलाई करता था। इस परिवार के संपर्क में आए 11 अन्य लोगों को चिह्नित कर क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। महिला का सैंपल छह जून को लिया गया था। मंगलवार दोपहर में रिपोर्ट आने पर महिला के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

रसूलाबाद के स्नेहलता क्वारंटीन सेंटर में रखे गए प्रवासी मजदूरों को शिफ्ट करने के साथ ही सेंटर को सैनिटाइज कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया। क्वारंटीन सेंटर में मौजूद दोनों बेटियों, देवर व एक अन्य व्यक्ति का भी सैंपल लिया गया है। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि निराला नगर मोहल्ला सैनिटाइज कराया जा रहा है। महिला और उसका परिवार एक दिन घर में रुका था। बाद में उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था। जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि अब तक जिले में 37 संक्रमित लोग पाए गए हैं। इनमें 35 प्रवासी हैं। सैनिटाइजर पीने से एक की मौत हो चुकी है। नौ मरीज ठीक हो चुके हैं। 27 केस एक्टिव हैं।
अब जिले में सात हॉटस्पॉट जोन
कानपुर देहात। रसूलाबाद का औझान गांव का एक मोहल्ला सोमवार को हॉटस्पॉट बना है। पूर्व में सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कौरु, रमऊ व सुभाष नगर मोहल्ले हॉटस्पॉट बनाए गए थे। मैथा तहसील का गांव मदारपुर और अकबरपुर तहसील क्षेत्र के फतेहपुर रोशनाई व ज्यूनियां गांव भी हॉटस्पॉट चिह्नित हैं। जिले में सात हॉटस्पॉट जोन हो गए हैं। दिल्ली से लौटी महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी रसूलाबाद के निराला नगर को हॉटस्पॉट नहीं बनाया गया है। यह मोहल्ला सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें