फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई दुकनदार कर रहे नियमों की अनदेखी

विज्ञापन
बिना मास्क व ग्लब्ज पहने गन्ना रस बेंचता दुकानदार। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अनलॉक-1 में सोमवार को मिठाई दुकानेें भी खुल गईं। दुकान खोलने की तय शर्त की अनदेखी की जा रही है। अकबरपुर में मंगलवार को मिठाई दुकानों पर ग्राहक बैठक कर मिठाई व समोसा खाते दिखे। ग्लब्स पहनने व मास्क लगाने का अधिकांश दुकानदारों ने पालन नहीं किया।
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों को शर्त के साथ खोलने की अनुमति दी गई। आदेश है कि ग्राहकों को बैठाकर खाद्य सामग्री नहीं खिलाई जाएगी। अकबरपुर में मंगलवार को मिठाई दुकानों पर नियम टूटते दिखे। स्टेट बैंक रोड व अकबरपुर कस्बे रूरा चौराहे के पास की मिठाई दुकानों पर ग्राहक बैठकर खाद्य सामग्री खा रहे थे। मिठाई दुकानों पर जलेबी, समोसा व पकौड़ी को ढका नहीं गया था।
माती रोड पर गन्ने का रस व जूस विक्रेता भी मास्क, ग्लब्स् व साफ-सफाई की शर्त तोड़ते नजर आए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहीत अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मिठाई की दुकानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें