इसी कारण पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी मामले की तह तक जाने के लिए जल्द ही एक अलग टीम गठित करेंगे।
रजिस्टर में मिले कई नाम, सत्यापन शुरू
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जेल भेजे गए आरोपियों के पास से कई किताबें, रजिस्टर, लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया था। रजिस्टर में कई लोगों के नाम मिले हैं। आशंका है कि इनका धर्मांतरण कराया गया है। पुलिस सत्यापन कराने में जुट गई है।
जेल भेजे गए आरोपी का भाई मुंबई में कराता है धर्मपरिवर्तन
धर्मपरिवर्तन के नाम पर जो पवित्र जल लोगों के ऊपर डाला जाता था, वह मुंबई से आता था। इसके बाद पुलिस की जांच अब मुंबई की तरफ भी डायवर्ट हुई है। जांच मेें पता चला कि जेल भेजे गए रजत का एक भाई मुंबई में धर्मपरिवर्तन कराता है। धर्मपरिवर्तन कराने से पहले आरोपी पवित्र जल से शुद्धि कराते थे। यह पवित्र जल मुंबई से सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जल छोटी शीशियों में कानपुर लाया जाता था। इसे कोरियर के जरिये नहीं बल्कि विशेष लोग खुद लेकर आते थे। 15 शीशियों से सात ड्रम पवित्र जल तैयार किया जाता था।
धर्मपरिवर्तन मामले में मुंबई से कुछ अहम कनेक्शन मिले हैं। जो भी तथ्य सामने आए हैं, उनका सत्यापन किया जा रहा है। यह एक बड़ा गिरोह है। इसमें जो लोग शामिल हैं और जिनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलते हैं, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। - आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट सीपी