पूल में डूबकर ठेकेदार की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
स्विमिंग पूल में डूबकर नगर निगम के ठेकेदार की मौत के मामले में पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर पूल संचालक पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट सनिगवां चौकी के दरोगा अजय यादव की ओर से दर्ज कराई गई है। अजय के अनुसार शिखर सिंह (24) के स्विमिंग पूल में डूबने की सूचना मिली थी।
घटना के बाद जब पुलिस ने स्विमिंग पूल में तैराकी के लिए लाइफ जैकेट, नियुक्त प्रशिक्षक व लाइव सपोर्ट समेत तैराकी के अन्य उपकरण दिखाने के लिए कहा तो संचालक कुछ भी नहीं दिखा सका। इस कारण ठेकेदार की जान जाने में लापरवाही मानी जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि स्विमिंग पूल के मालिक नरेंद्र सिंह और उनके बेटे पृथ्वी सिंह चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
पूल में डूबकर ठेकेदार की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद से पूल बंद
घटना के बाद से ही सोमवार और मंगलवार को पूल बंद रहा। सूत्रों ने बताया कि संचालक मृतक शिखर के परिवार वालों को फोन कर कार्रवाई न करने की गुहार लगाता रहा। नाम ने छापने की शर्त पर पूल जाने वाले लोगों ने बताया कि स्विमिंग पूल में नहाने के बाद वहीं बाहर टेबल पर खाना और शराब परोस दी जाती थी।
पूल में डूबकर ठेकेदार की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
बहन बोली, स्वीमिंग पूल में सेफ्टी वॉल भी नहीं
डूबने की घटना के बाद शिखर की बहन कॉस्मोलॉजिस्ट अनामिका सिंह और दोस्त अंकित, कृष्णा, देवेंद्र, शिवम, भोलू व निखिल ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट में खुलेआम शराब पिलाई जाती है। आरोप लगाया कि स्वीमिंग पूल में कोई सेफ्टी वॉल नहीं थी।
शिखर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पूल पर लाइट बंद कर दी गई और किसी भी कर्मचारी ने उनकी मदद की। वहीं, घटना के बाद बेटे को याद कर बार-बार मां बीनू बिलखती रहीं। वहीं, पिता शैलेंद्र भी सिसकते रहे। घटना के बाद से घर पर मातम पसरा है।