Kanpur News: मामले में पत्र मिलने के बाबत शिवराजपुर के मक्कापुरवा गांव के 20 लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिली है कि संदेह के आधार पर कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया भी गया है।
कानपुर में बिल्हौर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में ट्रैक के पास मंगलवार की रात गैस सिलिंडर रखने वालों की तलाश शनिवार को भी जारी रही। दिनभर रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक, कस्बा व आसपास कई जांच अधिकारी जांच पड़ताल करते रहे। इस मामले में पत्र मिलने के बाबत शिवराजपुर के मक्कापुरवा गांव के 20 लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिली है कि संदेह के आधार पर कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया भी गया है।
विज्ञापन
शनिवार को जांच एजेंसियां आसपास के सीसीटीवी खंगालती रही हैं। लेकिन कोई ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगा है। मालूम हो कि तीन महीने पहले भी इसी रेलवे ट्रैक पर नेवादा टोल प्लाजा के पास मुडेरी रेलवे क्रॉसिंग पर एक बड़ा गैस सिलिंडर ट्रैक पर मिला था, जिससे कालिंदी एक्सप्रेस टकरा गई थी और बड़ा हादसा होते बचा था। उधर, इस मामले में एसओ शिवराजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि जीआरपी, आरपीएफ, रेलवे सहित पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी है।