फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: हाईवे का डिवाइडर तोड़ कंटेनर गुमटी में घुसा, एक की मौत, एक गंभीर

Wed, 16 Sep 2026 04:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात में हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। कंटेनर अनियंत्रित होकर एक लेन से दूसरी लेन पर जा पहुंचा।
विज्ञापन
कानपुर देहात में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-औरैया राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी हराना पुल के पास बुधवार सुबह एक अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे स्थित चाय की गुमटी में जा घुसा। हादसे में चाय पी रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी हराना पुल नहर के पास कांधी निवासी फैयाज खान (35) और राधाकृष्ण तिवारी (55) हाईवे किनारे स्थित एक गुमटी पर चाय पी रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान कानपुर से औरैया की ओर जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए गुमटी को रौंदते हुए सीधे खेत में जा घुसा। कंटेनर की चपेट में आने से चाय पी रहे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कंटेनर आगे जाकर खेत में रुका इसके बाद दौड़ कर लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल फैयाज और राधाकृष्ण को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने फैयाज को मृत घोषित कर दिया। राधाकृष्ण का मेडिकल कॉलेज अकबरपुर में इलाज चल रहा है।

फैयाज की हादसे में जान चले जाने की जानकारी पर वृद्ध मां अनीशा बेगम, पत्नी चांदनी,बेटे फिरोज, असलम और बेटियां निशा व शबनम बिलखतीं रहीं। पत्नी चांदनी ने पुलिस को बताया कि पति पंचर की दुकान किए थे, इसी से परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला है, जिसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपार्ट व तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें