फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्वाइन फ्लू के दो और रोगी मिले, एक बुजुर्ग और पांच साल का बच्चा संक्रमित, 40 पहुंचे एच1एन1 के केस

Wed, 16 Sep 2026 02:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके साथ अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। नए मरीजों में एक 66 वर्षीय बुजुर्ग और एक पांच साल का मासूम बच्चा शामिल है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का प्रभाव लगातार बना हुआ है। यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कानपुर में स्वाइन फ्लू के दो नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही एक अगस्त 2026 से अब तक जिले में एच1एन1 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 40 हो गई है।

विज्ञापन

ताजा मामलों में निजी अस्पताल में भर्ती 66 वर्षीय मरीज शामिल हैं, जो मधुमेह (डायबिटीज) से भी पीड़ित हैं। इसके अलावा पांच वर्षीय बच्चा भी एच1एन1 से संक्रमित पाया गया है, जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों ही मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें