लंबे समय से कागजों पर दौड़ रही मेट्रो परियोजना के धरातल पर उतरने की घड़ी करीब आ गई है। परियोजना के अंतर्गत आईआईटी से मोतीझील तक प्रस्तावित मेट्रो ट्रैक और स्टेशनों का निर्माण अगले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। मेट्रो ट्रैक और स्टेशन बनाने के लिए चयनित कंपनी एफकॉन ने मौके पर काम शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।
रविवार को कंपनी की क्रेन शहर आनी शुरू हो गई हैं। जीटी रोड पर नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट के पास यह क्रेन खड़ी हैं। कंपनी प्रतिनिधियों की मानें तो मौसम साफ होते ही पाइलिंग (जमीन के अंदर खुदाई) का काम शुरू करा दिया जाएगा।