फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कलक्ट्रेट की बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू, दो साल में करनी है तैयार, जानिए क्या होंगी सुविधाएं

Sun, 15 Jan 2023 10:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कलेक्ट्रेट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण की अवधि घटाकर दो साल कर दी गई है। इससे कचहरी के आसपास से लेकर वीआईपी रोड तक में जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मल्टीलेवल पार्किंग का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर कलक्ट्रेट में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू हो गया है। यातायात व्यवस्था न बिगड़े, इस वजह से रात में खोदाई कराई जा रही है। पार्किंग का निर्माण दो साल में पूरा करना है। पहले यह अवधि ढाई साल थी। इस सात मंजिला पार्किंग में 596 चार पहिया और दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे।

विज्ञापन

पार्किंग बन जाने से कचहरी के आसपास और वीआईपी रोड को जाम से राहत मिलेगी। कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) की तरफ से कलक्ट्रेट में 49.47 करोड़ रुपये से पार्किंग का प्रस्ताव पिछले साल स्वीकृत हुआ था। जल निगम की निर्माण इकाई सी एंड डीएस को कार्यदायी संस्था घोषित किया गया था।
इस संस्था ने आठ माह पहले टेंडर भी करा लिए थे। पहले नजूल की जमीन की शासन से एनओसी न मिलने और बाद में सात पेड़ों को काटने में वन विभाग की देरी की वजह से काम नहीं शुरू हो सका था। ये बाधाएं दूर होने के बाद संस्था ने काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

ऐसी होगी पार्किंग
पार्किंग में दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर के ऊपर चार मंजिल बननी हैं। इसमें 398 कारें और 198 दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। वहीं, ऊपरी मंजिलों तक वाहनों को पहुंचाने के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट भी लगेगी।
विज्ञापन

पार्किंग का निर्माण शुरू हो गया है। पहले निर्माण अवधि ढाई साल तय थी, पर एनओसी में विलंब की वजह से अब यह समय घटाकर दो साल कर दिया गया है।  - रंजीत कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, सी एंड डीएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें