फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती समेत तीन की मौत, घायल बालिका कानपुर रेफर

Sun, 15 Jan 2023 10:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

बहुआ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपती समेत तीन की मौत हो गई। वहीं, घायल बालिका को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस बोलेरो चालक का तलाश कर रही है।
विज्ञापन
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के बहुआ थाना क्षेत्र में मेला देखकर घर लौट रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे डॉक्टर ने उसे कानपुर हैलट रेफर किया है।

विज्ञापन

हादसे के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। बोलेरो छोड़कर सवार लोग मौके से भाग निकले। हादसा बांदा-टांडा हाईवे पर ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी नाजिम (25) रविवार को ससुरालललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव आया था।
वह पत्नी सहाना (22) और पत्नी के चचेरे भाई अतीक (11), बहन साहिना (8) को लेकर शाह कस्बा मेला आया था। यहां से चारों घर दतौली लौट रहे थे। सिधांव के पास सामने से बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर चारों रोड पर गिरे।

विज्ञापन

बालिका को कानपुर रेफर किया
हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। चारों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर ने नाजिम, सहाना और अतीक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, साहिना को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया। साहिना और अतीक के वालिद नूर मोहम्मद हैं।

हादसे की खबर पर गढ़ी और दतौली गांव परिवार ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे। मृतका के परिजनों ने बताया कि दो साल पहले सहाना की शादी हुई थी। सहाना के पिता शब्बीर, मां हसीना, भाई साहिल का हाल बेहाल दिखा। हादसे में बेटा खोने से नूर मोहम्मद का परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बोलेरो चालक की तलाश जारी
 प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बोलेरो चालक की तलाश कीजा रही है। बोलेरो चालक तेज रफ्तार में था। तभी हादसा हुआ है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें