यूपी के इटावा जिले में सड़क हादसा हुआ। फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में कुनैरा के पास सिपाही उदयवीर सिंह (35) की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सिपाही उदयवीर मैनपुरी के कुर्रा थाने में डायल 100 में तैनात थे। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सिपाही की बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई।