फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: सिपाही ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 15 Dec 2021 11:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

इटावा जिले में सिपाही के फांसी लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला सिपाही का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के इटावा की फ्रेंडस कालोनी निवासी सिपाही सौरभ यादव 2005 में पुलिस में भर्ती हुआ था। वह फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया में सत्यप्रकाश शुक्ला के मकान में किराए पर रहता था। उसकी इन दिनों फतेहगढ़ पुलिस में तैनाती थी।
विज्ञापन


वह मंगलवार रात को पुलिस अधीक्षक के आवास पर ड्यूटी करने के बाद सुबह 8.30 बजे अपने कमरे पर पहुंचा। इसके बाद उसने कमरे का अंदर से दरवाजा बंद कर छत में लगे कुंडे के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली।

मकान मालिक के बच्चों ने खिड़की से सौरभ को लटका देख शोर मचाया। इस पर परिवार व मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सत्यप्रकाश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वह मामले की छानबीन कर रही है। सिपाही के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें