इंस्पेक्टर बिल्हौर अरविंद कुमार ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर 10 नामजद और 15 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बलवा करने के चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं, घटना की जानकारी पर एक हिंदूवादी संगठन के लोग भी देर रात तक मौके पर डटे रहे।
आईजी जोन ने जानकारी देते हुए बताया कि बिल्हौर में छात्रों को दो गुटों में हुए विवाद हआ था, जिसके बाद धार्मिक नारे लगाए गए थे। पुलिस ने 19 लोगों को किया गिरफ्तार और अन्य आरोपियाें को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।