फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मुद्दे को भुनाने में जुटी कांग्रेस, भाजपा को घेरने के लिए बनाई ये रणनीति

Sat, 13 Apr 2019 12:04 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अमेठी के सांसद को भले ही वहां की जनता चुनेगी लेकिन कानपुर की बंद पड़ी लाल इमली मिल वहां पर बड़ा मुद्दा बनने जा रही है। लाल इमली के श्रमिकों को बीते 20 महीने से वेतन न मिलने के मामले को वहां पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मुद्दा बनाने की कांग्रेस ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


लाल इमली से जुड़े कई श्रमिक नेता वहां पहुंच भी गए हैं। लाल इमली मिल कपड़ा मंत्रालय के अधीन आती है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी वहां से भाजपा की प्रत्याशी हैं। वे जोर-शोर से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के खिलाफ प्रचार-प्रसार कर रही हैं।

ऐसे में उनके ही मंत्रालय के अधीन आने वाली लाल इमली मिल के श्रमिकों की बदहाली को हथियार बनाकर कांग्रेस इस्तेमाल करना चाहती है। वेतन आदि के अभाव में यहां के तमाम श्रमिकों की मौत हो चुकी है। इंटक नेता आशीष पांडेय की अगुवाई में कई श्रमिक नेता अमेठी पहुंच गए हैं।

यहां पर छह मई को मतदान होना है। ऐसे में लाल इमली के श्रमिकों के वेतन मुद्दे को पूरी तरह से भुनाने की तैयारी कर ली गई है। हालांकि इस बीच बीआईसी प्रबंधन ने श्रमिकों के वेतन भुगतान के लिए 52 करोड़ से अधिक की मांग कपड़ा मंत्रालय से की है। संभावना है कि जल्द वेतन भुगतान हो भी जाए।
विज्ञापन

कांग्रेस भी नहीं चला पाई मिल
कांग्रेस लाल इमली मिल के श्रमिकों के वेतन भुगतान को बड़ा मुद्दा बनाने में जरूर जुटी है लेकिन जब कानपुर क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल थे तब भी मिल की हालत अच्छी नहीं थी। इस दौरान भी मिल के श्रमिकों को वेतन भुगतान में समस्या रही थी। इसके अलावा कांग्रेस की केंद्र में सरकार होने के बाद भी मिल को चलाया नहीं जा सका था।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें