किदवईनगर में प्रत्याशी अजय कपूर और कल्याणपुर में नेहा तिवारी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि कानपुर को बनाने में कांग्रेस की केंद्र सरकार ने काफी कार्य किया है।
राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कोरोना महामारी के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। दावा किया कि विदेशी उड़ानों पर समय पर प्रतिबंध लगा दिया जाता तो हालात काफी बेहतर होते। शनिवार को महानगर आए प्रमोद तिवारी ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जगह-जगह जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
किदवईनगर में प्रत्याशी अजय कपूर और कल्याणपुर में नेहा तिवारी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि कानपुर को बनाने में कांग्रेस की केंद्र सरकार ने काफी कार्य किया है। पिछले दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के गर्मी वाले बयान पर उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति के लिए इस तरह का बयान देना उचित नहीं है। उन्हें संयम बरतना चाहिए।
कल्याणपुर में बागी कांग्रेसियों ने किया किनारा
कल्याणपुर में कांग्रेस के कार्यक्रम से ज्यादातर ऐसे पदाधिकारी गायब रहे, जो टिकट न मिलने से नाराज हैं। यहां पार्टी की तरफ से बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे की बड़ी बहन नेहा तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
टिकट न मिलने से कई ने विरोध में नामांकन भी दाखिल कर दिया था, पर सिंबल नहीं होने से उनके पर्चे खारिज हो गए। इसका असर प्रमोद तिवारी के कार्यक्रम में भी दिखा।