फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस वाणी...23 का सूरज मोदी सरकार का होगा, शाम होते ही डूब जाएगा साम्राज्य

Wed, 01 May 2019 10:28 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते प्रमोद तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में बुधवार दोपहर कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान के समर्थन में जनसभा हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री प्रमोद तिवारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दस चुनाव अब तक लड़े है, ऊपर वाले की कृपा से सभी जीते है। इसलिए मैं माहौल को पहचान लेता हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सच मानिए 23 को गिनती होगी। सुबह का सूरज नरेंद्र मोदी सरकार का सूरज होगा। 11 बजे, 12 बजे, एक बजे सूरज मद्धिम पड़ने लगेगा। जैसे ही सूरज डूबेगा उसी के साथ नरेंद्र मोदी का साम्राज्य भी डूब जाएगा। 24 का सूरज हिंदुस्तान के लोकतंत्र का सूरज होगा। आजादी के लिए लड़ने वालों, किसानों व नौजवानों का सूरज होगा। 

प्रतापगढ़ से आए पूर्व मंत्री प्रमोद तिवारी ने कहा कि इतनी दुपहरिया में भी पंडाल भरा है, समझ लीजिए संकेत किसकी ओर है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने किसानों की जेब पर कैंची चलाने का काम किया है। जैसे मेला ठेला में जाओ तो कोई बगल वाला जेब काट ले, उसी तरह इन्होंने किया। खाद की बोरी में पांच किलो घटा दिया। दाम कम हो गए। ढाई किलो से उद्योगपति की जेब भर दी और जो ढाई किलो बचा उससे 6000 रुपये किसानों को पकड़ा दिया। कांग्रेस शासन में ऐसा नहीं होगा कांग्रेस सरकार हर किसान को 72000 उनके खाते में सीधे देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती को मुझसे ज्यादा कोई नहीं जानता- कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी

उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपये खाते में आए हों तो मोदी को वोट दे देना, नहीं तो कांग्रेस को। गरीबों को गैस का सिलेंडर पकड़ा दिया बेचारे 800 रुपये की रिफिल कहां से कराएं। जहां तक सुश्री मायावती के गठबंधन की बात है तो उन पर भरोसा न करना, बच के रहना। वह भाजपा के लिए काम करती हैं। पुराना इतिहास है कि भाजपा के समर्थन से सीएम बनीं और इन्हीं के सहयोग के लिए हमेशा काम किया। 

कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मायावती को मुझसे ज्यादा कोई नहीं जानता। उनकी तानाशाही से ऊबकर ही मैंने पार्टी छोड़ी। पीएम मोदी झूठे हैं। झूठ के बल पर उन्होंने सरकार बनाई है अभी भी उनका झूठ चल रहा है। उनका झूठ 23 मई तक चलेगा। परिणाम आते ही झूठ खत्म हो जाएगा। प्रत्याशी राकेश सचान ने भी कांग्रेस की नीतियों का बखान करते हुए अपने लिए जन समर्थन मांगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें