फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः फर्रुखाबाद में खूनी संघर्ष, मामूली विवाद में किसान को गोली से उड़ाया

Tue, 21 Aug 2018 11:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के फर्रुखबाद जिले में मंगलवार शाम मेड़ के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया और एक युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गइ। दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हुआ है। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक किसान के पिता की तहरीर पर तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


कटरा रहमत खां निवासी तौकीर शाह (22) पुत्र बशीर उर्फ  नन्हे शाह व सैदपुर कटरा निवासी आरिफ  (35) पुत्र रफीक अली के खेत आसपास हैं। दोनों पक्षों में खेत की मेड़ का विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम को आरिफ  केले के खेत में निराई कर रहा था। तभी तौकीर वहां पहुंचा। उसने मेड़ काटने का आरोप लगाया तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसमें आरिफ घायल हो गया। लहूलुहान होने के बाद आरिफ  ने अपने घर फोन किया। इस पर उसके परिवार के लोग भी आ गए। उन्होंने तमंचे से तौकीर को गोली मार दी। तौकीर के परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने सीएचसी ले जाने को कहा। सीएचसी में डॉक्टर ने तौकीर को मृत घोषित कर दिया। 

उधर, घायल आरिफ  को प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता ने बताया कि तौकीर खेत पर घास लेने गया था। वहां मेड़ कटी मिलने पर विवाद शुरू हो गया। आरिफ  पक्ष के लोगों ने फायर कर दिया। गोली उनके बेटे को लगी। सूचना पर एसपी अतुल शर्मा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ अखिलेश राय कंपिल, शमसाबाद, मेरापुर थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। उन्होंने लोगों से पूछताछ की। पिता बशीर शाह उर्फ  नन्हे शाह की तहरीर पर पुलिस ने रफीक अली के बेटे घायल आरिफ, तारिक व सिराज के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें