फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘चीट इंडिया’ में इमरान हाशमी के छोटे भाई बने शान और बैंक मैनेजर के रोल में रमेश

Tue, 21 Aug 2018 05:02 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

- लखनऊ में चल रही है फिल्म की शूटिंग
- कानपुर शहर के दो कलाकारों को फिल्म में मिला अहम रोल
- फिल्म की कहानी देश के मशहूर व्यापमं घोटाले पर केंद्रित
विज्ञापन
शान खान, इमरान हाशमी और रमेश चंद्र पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘चीट इंडिया’ में कानपुर के दो कलाकार अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों लखनऊ में चल रही है। इस फिल्म में तमाम रंगमंच के कलाकारों को भी एक्टिंग का मौका दिया गया। 

विज्ञापन

चमनगंज निवासी शान खान ‘चीट इंडिया’ फिल्म में इमरान हाशमी के छोटे भाई समीर का रोल अदा कर रहे हैं जबकि इमरान का नाम फिल्म में राकेश है। शास्त्री नगर के रमेश चंद्र पाठक ‘चीट इंडिया’ में घूसखोर बैंक मैनेजर अशोक अंकल का किरदार निभा रहे हैं। देश में हुए हाल ही के सबसे बड़े और चर्चित घोटालों में से एक मध्यप्रदेश के व्यापमं (मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड) घोटाले पर ‘चीट इंडिया’ बन रही है। इस फिल्म में व्यापमं घोटाले के मास्टर माइंड के रोल में इमरान हाशमी हैं। फिल्म लखनऊ में शूट हो रही है। अभी 30 अगस्त तक फिल्म की शूटिंग चलनी है। सबसे खास बात तो यह है कि चीट इंडिया से इमरान हाशमी अपने प्रोड्यूसर करियर की पारी शुरू कर रहे हैं। फिल्म के लीड रोल के साथ प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी निभाना इमरान के लिए चुनौती भरा है। पूरी फिल्म यूपी में बेस्ड है और फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लखनऊ में ही होनी है। ऐसे में हर कैरेक्टर में लखनवी लहजा दिखेगा। फिल्म के कलाकारों ने बताया कि कैरेक्टर का लहजा ऐसा है कि इसे आसानी से सभी लोग समझ पाएंगे। यह फिल्म शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार और क्राइम पर केंद्रित है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें