पांच विभागों की सबसे ज्यादा शिकायतों का लिया फीडबैक
सीएम कार्यालय से जनता से जुड़े पांच विभागों की सबसे ज्यादा शिकायतों का फीडबैक लिया गया। नगर निगम की दो हजार शिकायतों में 1147 का फीडबैक असंतुष्ट करने वाला रहा। अधिशासी अभियंता विद्युत की 619 शिकायतों में 357 का फीडबैक खराब मिला।
80 फीसदी शिकायतों का ठीक से समाधान नहीं हुआ
अधिशासी अभियंता जलकल की 410 शिकायतों में 215 का फीडबैक खराब मिला। समाज कल्याण विभाग की 315 शिकायतों में 276 का फीडबैक खराब मिला। महाप्रबंधक जलकल स्तर की 126 शिकायतों में 82 का फीडबैक खराब मिला। पंचायतीराज विभाग की 125 शिकायतों में 94 का फीडबैक खराब रहा। इन विभागों की 80 फीसदी शिकायतों का ठीक से समाधान नहीं हुआ।
आईजीआरएस में शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया जाना अनिवार्य है। किसी भी लापरवाह अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। आगे जिस भी विभाग की लापरवाही मिलेगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। -राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी