फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: पान मसाला खाने की शिकायत की, छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 02 Nov 2023 05:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
अंजलि की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में शिक्षक ने एक छात्रा के पान मसाला खाने की शिकायत उनके परिजनों से कर दी। छात्रा ने घर पहुंचते ही फंदा लगाकर जान दे दी। कस्बे के मोहल्ला विवेकनगर निवासी अमित साहू की किराने की दुकान है। उसकी पुत्री अंजलि (17) कस्बे के बद्री सिंह कन्या इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी।

विज्ञापन

मंगलवार को विद्यालय के अध्यापक ने पिता को बुलाकर छात्रा के पान-मसाला खाने की शिकायत की थी। दोपहर में पिता बेटी को लेकर घर आ गया। कुछ देर बाद छात्रा ने छत पर बने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
मां के आवाज लगाने पर जब कोई आहट नहीं मिली तो परिजनों ने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया, जहां छात्रा का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजन उसे फंदे से नीचे उतारकर सीएचसी कबरई ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें