फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चकरपुर मंडी अग्निकांड पीड़ितों ने मांगा मुआवजा, दो फायर ब्रिगेड गाड़ियों की उठी मांग

Fri, 15 May 2026 09:28 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकरपुर मंडी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रभावित व्यापारियों ने शुक्रवार को प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं। भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और चकरपुर हरी सब्जी आढ़ती व्यापार मंडल के अध्यक्ष सौरभ पांडेय के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंडी समिति सचिव विजिन बलियान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
मंडी में मौजूद भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकरपुर सब्जी मंडी में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब पीड़ितों ने मुआवजे और भविष्य की सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद की है। शुक्रवार को भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल और चकरपुर हरी सब्जी आढ़ती व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की अगुवाई में पीड़ितों ने मंडी समिति सचिव विजिन बलियान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने स्पष्ट रूप से आग से हुए नुकसान की भरपाई, दुकानों के पक्के निर्माण और मंडी परिसर में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दुकानों के पुनर्निर्माण और सुरक्षा पर जोर
प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और चकरपुर मंडी अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने सचिव को बताया कि आग के कारण कई आढ़तियों का सब कुछ राख हो गया है। उन्होंने मांग की कि दुकानों का निर्माण इस बार पक्का और सुरक्षित कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके अलावा, व्यापारियों ने चकरपुर मंडी परिसर में स्थायी रूप से कम से कम दो फायर ब्रिगेड वाहनों की तैनाती की मांग उठाई, ताकि आपात स्थिति में तुरंत काबू पाया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें