फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ronil Murder: कोचिंग के छात्रों से पांच घंटे पूछताछ, सर्विलांस पूरी तरह फेल, फुटेज से भी नहीं मिली जानकारी

Tue, 08 Nov 2022 07:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रोनिल हत्याकांड में एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। सर्विलांस भी पूरी तरह फेल रहा है और फुटेज से भी जानकारी नहीं जुटा पाए हैं। वहीं, परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर हत्याकांड के जल्द खुलासे की मांग की है।
 
विज्ञापन
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में छात्र रोनिल सरकार हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं। पुलिस ने सोमवार को रोनिल की कोचिंग के छात्रों से पांच घंटे तक पूछताछ की। कुछ लोगों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाली। नतीजा सिफर ही रहा।

विज्ञापन

उधर रोनिल के परिजनों ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नर से मिलकर जल्द से जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। श्यामनगर डी ब्लॉक निवासी रोनिल सरकार डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था।
31 अक्तूबर को वह स्कूल से निकलने के बाद लापता हो गया था। दूसरे दिन चंदारी के जंगल में उसकी लाश पड़ी मिली थी। अब तक पुलिस हत्याकांड का पुख्ता सुराग नहीं जुटा सकी है। परिजन बदहवास हैं। वह हर दिन आस लगाते हैं कि शायद अब पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई होगी।

विज्ञापन

इसलिए वह नेता, मंत्री, अधिकारी हर किसी से गुहार लगा रहे हैं। पुलिस अब तक 40 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। एक दर्जन संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली, जिसको खंगाला। किसी से कुछ हासिल नहीं हुआ।

एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि कोचिंग के छात्रों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई है। शायद उससे कुछ सुराग लग सके। हर एक पहलू को खंगाला जा रहा है। तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

सीपी से मिलकर उठाए कई सावल
रोनिल हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश करने की मांग को लेकर रोनिल के पिता संजय सरकार के साथ बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिशभनर बीपी जोगदंड से मिला। परिजनों ने सीपी से कहा कि जिस छात्र ने शव पड़े होने की सूचना दी, उसके बारे में स्कूल प्रशासन व पुलिस ने जानकारी छिपाई।

आखिर ऐसा क्यों किया गया? जिस शिक्षक को छात्र ने फोटो भेजी थी, उसने मामला किसी से शेयर न करने की बात कही थी। ऐसा उसने क्यों कहा? सभी से सख्ती से पूछताछ होनी चाहिए। रोनिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पिता को दिए जाने की बात कही। इस दौरान अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अनूप शुक्ला, महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चलाया अभियान
रोनिल को न्याय दिलाने के लिए लोग सड़क पर उतर रहे हैं। कैंडिल मार्च भी निकाल रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी मुहिम छेड़ दी है। करीब एक दर्जन ऐसे ट्विटर व फेसबुक एकाउंट हैं, जहां पर रोनिल को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है। शहर के तमाम लोग इस मुहिम में शामिल हो रहे हैं। पुलिस पर दबाव भी है, लेकिन नाकामी ही हाथ लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें