फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जांच टीम के सामने तेज आवाज में बोले सीएमएस, बढ़ सकती मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लैब टेक्नीशियन दिशा अग्निहोत्री से अभद्रता करने के मामले में कांशीराम अस्पताल के सीएमएस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार रात शासन से एक टीम आई और दिशा अग्निहोत्री व सीएमएस डॉ. नवीन चंद्रा के बयान दर्ज किए। इस बीच सीएमएस ने टीम के सामने ही तेज आवाज में दिशा से बात की। दिशा ने बताया कि उन्होंने सबके सामने कहा कि तू झूठी औरत है। इस पर सदस्य काफी नाराज हो गए और सीएमएस को व्यवहार सुधारने की नसीहत दी।
विज्ञापन



कांशीराम अस्पताल की लैब टेक्नीशियन दिशा अग्निहोत्री ने सीएमएस की ओर से किए गए अभद्र व्यवहार की शिकायत शासन में की थी। इसकी जांच चल रही है। इसी मामले में शासन की ओर से गठित उच्च स्तरीय टीम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य भवन से संयुक्त निदेशक पैरामेडिकल डॉ. रंजना खरे व डॉ. सुनील वर्मा गुरुवार को कांशीराम अस्पताल पहुंचे। यहां दोनों को बुलाकर पूछताछ की गई तो दिशा ने बताया कि इन्होंने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया है। सीएमएस ने कहा कि मैंने कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया यह लोग काम नहीं करते हैं। इसलिए थोड़ा सख्ती करनी पड़ती है। दिशा ने कहा कि अगर यह लिखित में माफीनाम दे दें या मुझसे सार्वजनिक माफी मांग लें तो मैं शिकायत वापस ले लूंगी। इस पर सीएमएस ने मना कर दिया। दिशा ने कहा कि मैं कैसे शिकायत वापस लूं इन्होंने मेरे साथ अभद्रता की तो सीएमएस टीम के सामने ही तेज आवाज में बोल उठे। इस पर डॉ. रंजना खरे काफी नाराज भी हुईं। इसके बाद टीम वहां से चली गई।
वहीं, सीएमएस डाॅ. नवीन चंद्रा ने कहा कि शासन से जांच टीम आई थी जिसने बयान दर्ज किए हैं। टीम ने कहा है कि स्टाफ के साथ व्यवहार ठीक रखो। मेरा व्यवहार हमेशा स्टाफ के साथ ठीक रहता है, बस मैं काम करने के लिए सख्ती करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें