फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस ने नौ डॉक्टरों को जारी किया स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में बुधवार को डीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर नौ डॉक्टरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि एक दिन का वेतन भी रोका गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी से डॉक्टर अक्सर गायब रहते हैं। इस वजह से मरीज इधर-उधर भटकते रहते हैं। बुधवार को डीएम जेपी सिंह ने जिला अस्पताल की ओपीडी का औचक निरीक्षण किया तो इसकी पोल खुली। ओपीडी से नौ डॉक्टर अनुपस्थित मिले। डीएम ने सीएमएस से कड़ी नाराजगी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले नौ डॉक्टरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनका एक-एक दिन का वेतन भी रोका गया है। स्पष्टीकरण का जवाब संतुष्ट नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इन डॉक्टरों को जारी हुआ नोटिस
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक जतारया, ऑर्थो सर्जन पुष्कर आनंद, बेहोशी के डॉ. अजीत कुमार वर्मा, सर्जन डॉ. जसवीर सिंह, फिजिशियन डॉ. अनुराधा, आर्थो पेडिक डॉ. राहुल ऋषि, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रियाज अली मिर्जा, डॉ. जयवर्धन, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मवीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें