Chitrakoot News: सीएम योगी ने सबसे पहले जगतगुरु रामभद्राचार्य का हाल-चाल जाना। इसके बाद उन्होंने हवाई पट्टी में चल रहे कार्यों की स्थिति को डीएम से पूछा। वहीं, डीआईजी और एसपी से जिले की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में 17 नवंबर को मतदान वाली सीटों में सीएम जनसभाएं कर रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट के हेलीपैड में सुबह 10:55 पर पहुंचें। हवाई पट्टी पर मौजूद भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
सीएम योगी ने सबसे पहले जगतगुरु रामभद्राचार्य का हाल-चाल जाना। इसके बाद उन्होंने हवाई पट्टी में चल रहे कार्यों की स्थिति को डीएम से पूछा। वहीं, डीआईजी और एसपी से जिले की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद हवाई पट्टी के विश्रामगृह में पहुंचे।
यहां पर मौजूद अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक की। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। यहां से सीएम योगी पन्ना और रीवा के लिए अलग-अलग हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। बता दें कि मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मुख्यमंत्री योगी की चुनावी जनसभा है।