सीएम मंच से टैबलेट के साथ देंगे प्रमाणपत्र
चुन्नीगंज स्थित जीआईसी मैदान में होने वाले कार्यक्रम के दौरान 8087 छात्रों को टैबलेट, एक हजार युवाओं को नियुक्ति प्रमाणपत्र और 5027 लाभार्थियों को 191 करोड़ के ऋण प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। सीएम मंच से पांच-पांच लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपेगे। अन्य लाभार्थियों को अधिकारी टैबलेट और प्रमाणपत्र वितरित कराएंगे। कार्यक्रम के दौरान कुल 14114 लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
इन कामों का होगा शिलान्यास और लोकार्पण
विभाग का नाम लोकार्पण/शिलान्यास परियोजनाओं की संख्या लागत (लाख रुपये में)
पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम शिलान्यास 29 35418.33
पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम लोकार्पण 26 15726.98
नगर निगम लोकार्पण 55 2528.90
नगर निगम शिलान्यास 138 3985.65
डूडा शिलान्यास 63 1225.91
जल निगम (ग्रामीण) लोकार्पण 12 2796.34
केडीए शिलान्यास 03 864.00
केडीए लोकार्पण 06 9987.00
पांच प्रमुख परियोजनाएं, जिनका शिलान्यास होगा
- जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान वार्ड का जीर्णोद्धार
- चकेरी गौरिया पाली मार्ग फोर लेने व सुंदरीकरण कार्य
- जाजमऊ नई चुंगी एसटीपी मार्ग का चौड़ीकरण
- थाना अर्मापुर में 40 क्षमता का हॉस्टल
- थाना घाटमपुर में आवासीय भवन का निर्माण
पांच प्रमुख परियोजनाएं, जिनका लोकार्पण होगा
- पनकी धाम क्रॉसिंग पर बना ओवरब्रिज
- राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में हॉस्टल
- सलेमपुर मार्ग पर बाला जी मंदिर से कर्वी तक सड़क
- शेल्टर होम सुतरखाना का निर्माण
- फुफुहार सुईथोक से बौसर तक सड़क निर्माण