यहां नहीं खड़े होंगे वाहन
- मर्चेंट चैंबर तिराहा से लेकर मेघदूत, मर्चेंट चैबर से लालइमली के बीच कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा।
- व्यायामशाला, चेतना बड़ा चौराहा से मेस्टन रोड पर कोई भी वाहन नहीं खड़ा होगा।
- सरसैयाघाट चौराहा से सरसैया घाट की तरफ कोई भी वाहन खड़ा नहीं होगा।
मध्य जोन में यहां होगी पार्किंग व्यवस्था
- वीआईपी पार्किंग जीआईसी गेट के दाहिने रोड पर।
- मीडिया पार्किंग जीआईसी ग्राउंड पर।
- पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पार्किंग लाल इमली का खाली ग्राउंड।
- कार, मोटरसाइकिल पार्किंग घड़ी तिराहा से ग्वालटोली जाने वाली मार्ग के दोनों तरफ।
- कार, मोटरसाइकिल पार्किंग लाल इमली का खाली ग्राउंड।
- कार, मोटरसाइकिल पार्किंग मकरावर्ट अस्पताल का ग्राउंड।
- कार, मोटरसाइकिल पार्किंग पुलिस रिक्रूट हाॅल।
- कार, मोटरसाइकिल पार्किंग पीपीएस कॉलेज ग्राउंड।
- कार, मोटरसाइकिल पार्किंग यतीमखाना से जीआईसी गेट तक रोड के दोनों तरफ।
- बस पार्किंग रामलीला मैदान परेड, चुन्नीगंज बस स्टेशन, वीरेंद्र स्वरूप पार्क।
पूर्वी जोन पार्किंग व्यवस्था
- अधिवक्ता एवं उनके मुवक्किल के वाहन जीएनके इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पार्क होंगे।
ये है अपील
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के चलते वीआईपी रोड पर यातायात के दबाव की स्थिति रहेगी। ऐसे में ट्रैफिक विभाग ने लोगों से अपील कि है कि वीआईपी रोड का प्रयोग न कर किसी अन्य वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
यातायात हेल्पलाइन नंबर-: 9305104387, 9305104340