फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम याेगी को करना था बस अड्डे का लोकार्पण, सपाईयों ने अखिलेश यादव का काम बता काट दिया फीता

Fri, 20 Sep 2019 04:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सपाईयों ने काटा चित्रकूट में बस स्टेशन का फीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट में नौ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे बस अड्डे का काम अंतिम चरण पर है। शुक्रवार को यहां सपाइयों ने इसे अखिलेश सरकार का काम बता कर फीता काट लोकार्पण कर दिया। कहा कि भाजपा सरकार पूर्व मुख्यमंत्री के कराए गए विकास कार्यों का फीता काट कर श्रेय लूट रही है जबकि सच्चाई सब जानते हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान सपाइयों ने काफी देर तक घूम घूम कर नारेबाजी भी की। प्रशासन व पुलिस के पहुंचने तक सपाई निकल गए। शुक्रवार दोपहर हाईवे किनारे बेड़ी पुलिया से यूपीटी रोड पर निर्मित बस अड्डे पर निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव व प्रयागराज के सपा नेता संदीप यादव करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।

नौ करोड़ से निर्मित बस अड्डे का काम तकरीबन पूरा होने को है। सपाइयों ने यह काम तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार का बता कर मुख्य गेट पर फीता काट कर लोकार्पण किया। कहा कि बस स्टॉप की सौगात अखिलेश यादव ने वर्ष 2013 में धर्मनगरी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दी थी, जो बनकर तैयार हो चुका है। अब भाजपा सरकार इसे अपना काम बताएगी। इसलिए यह लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें