मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को केडीए में दावा किया कि वे कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के करीब हैं। 30 मई तक इसे नियंत्रित करने में बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना के केस बहुत तेजी से कम हो रहे हैं।
लहर पर नियंत्रण के बाद जून से वैक्सीनेशन में तेजी लाई जाएगी। ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को उनके घर के नजदीक वैक्सीन लगेगी। यूपी देश का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट रहा है लेकिन अब सुरक्षित है। योगी आदित्यनाथ ने पहली बार शहर में कार्यक्रम के बाद मीडिया ब्रीफिंग की।