फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: औरैया समेत चार जिलों में होगा सीएम का हवाई सर्वेक्षण, किसानों से संवाद भी करेंगे…अफसरों ने परखीं व्यवस्था

Sat, 07 Jun 2025 01:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया समेत चार जिलों में सीएम का हवाई सर्वेक्षण होगा। इसमें मुख्यमंत्री मक्का फसलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। साथ ही, अजीतमल में सभा कर किसानों को आय दोगुनी करने के टिप्स भी देंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकसित कृषि अभियान के तहत प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को  कानपुर मंडल के चार जिलों में मक्का फसलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इनमें औरैया, कानपुर, कन्नौज व हरदोई शामिल है। इसके बाद में सीएम योगी आदित्यनाथ अजीतमल के जनता महाविद्यालय में परिसर में सभा के जरिए किसानों से संवाद भी करेंगे।

विज्ञापन

उनके दौरे को लेकर शनिवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भाजपा जिलाध्यक्ष व डीएम-एसपी के संग अजीतमल के प्रस्तावित सभास्थल व हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया।  भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के मुताबिक सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां चल रही है।

विज्ञापन

किसानों से संवाद भी करेंगे
जनता इंटर कॉलेज के मुलायम सिंह स्टेडियम में हेलीपैड बनाया जा रहा है। यहां पर सीएम का उड़नखटोला उतरेगा, जहां से सीएम कार के जरिए जनता महाविद्यालय में बनाए गए सभा स्थल पर पहुंचेंगे और किसानों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें