फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दखल के बाद पुलिस ने लिए बयान

Tue, 23 Feb 2016 02:42 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चकेरी में हुए वाइफ स्वॉपिंग मामला ट्वीटर के जरिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंचने के बाद जांच में तेजी आ गई है। एएसपी कैंट डॉ. ख्याति गर्ग ने सोमवार को आरोपी की मां और भाई के बयान दर्ज किए। पीड़िता का बयान शनिवार को दर्ज हुआ था। दोनों पक्षों ने बयान के साथ सबूत भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 22 दिसंबर 2015 को चकेरी थाने में एक महिला ने अपने पति, उसके फुफेरे भाई के खिलाफ वाइफ स्वॉपिंग की शिकायत की थी। महिला का आरोप था कि पति ने भाई की गर्ल फ्रेंड के साथ सोने के लिए उसको अपने फुफेरे भाई के साथ सोने को मजबूर किया था।

रेप, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने, मारपीट, जान से मारने की धमकी, दहेज उत्पीड़न के तहत चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। 24 दिसंबर 2015 को पीड़िता का मेडिकल और 20 जनवरी 2016 को मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें