बिठूर के एक भट्ठे में बने गड्ढे में गिरे मासूम की डूबकर मौत हो गई।
परिजनों की सूचना पर बिठूर पुलिस मौेके पर पहुंची और दोनों पक्षों में
समझौता करा दिया। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा। टिकरा कस्बे
में धर्मराज ब्रिक फील्ड के नाम से ईंट का भट्ठा है।
चौरसी जालौन
निवासी दंपति अरविंद और गुड़िया भट्ठे पर मजदूरी करने के साथ ही वहीं रहते
भी हैं। सोमवार को दंपति भट्ठे पर काम कर रहे थे। इसी दौरान डेढ़ वर्षीय
इकलौता बेटा अमित पांच फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। पानी भरा हुआ था। पानी
में डूबने से मासूम की मौत हो गई।
परिजन बच्चे को तलाशते हुए गड्ढे के पास
पहुंचे तो जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना डायल 100 पर
दी। सूचना पर पहुंची बिठूर पुलिस ने कोई कार्रवाई किए बगैर मामले को दबा
लिया। जबकि बच्चे की हादसे में मौत हुई तो उसका पोस्टमार्टम कराना चाहिए
था।
इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि मुझे घटना की कोई जानकारी
नहीं। चौकी इंचार्ज ही मामले को देख रहे थे। चौकी इंचार्ज और इंस्पेक्टर
दोनों ने दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई से किनारा कर लिया।