फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय की संचालिका को सीएम ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के अफसरों व राष्ट्रपति के गांव परौंख के सामुदायिक शौचालय की संचालिका से बात की। इस दौरान सीएम ने उन्हें बधाई दी और उनके बारे में जानकारी ली। इसके साथ अधिकारियों को लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान 956 स्वयं सहायता समूहों के खाते में चार करोड़ से अधिक राशि भेजी गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थिति एनआईसी में डीएम जेपी सिंह, सीडीओ सौम्या पांडेय सहित कई अफसरों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अफसरों से बात की। इसके बाद वहां मौजूद परौंख गांव स्थिति सामुदायिक शौचालय की संचालिका शालिनी से बात की। उन्होंने शालिनी को रोजगार मिलने पर बधाई दी। शालिनी ने बताया कि हर माह छह हजार रुपये खाते में आ रहे हैं।
इससे बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराया है। साथ ही पति की रुकी पढ़ाई को भी आगे बढ़ा दिया है। डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेस योजना, बीसी सखी, सिलाई का कार्य आदि को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान 956 स्वयं सहायता समूहों के खाते में चार करोड़ से अधिक राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री ने मथुरा, वाराणसी, कानपुर देहात, फतेहपुर, उन्नाव, बुलंदशहर, गोरखपुर, झांसी आदि जिलों के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह मौजूद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें