फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे के करीबी गुड्डन सहित शराब कांड के आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Fri, 23 Oct 2020 04:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विकास दुबे का करीबी गुड्डन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिकरूकांड में आरोपी जगनपुर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे अरविंद त्रिवेदी उर्फ गुुड्डन की राइफल व बंदूक का डीएम ने लाइसेंस निरस्त किया है। इसी तरह अवैध शराब में आरोपी रूरा थाने के टॉपटेन अपराधी पूर्व विधायक रामस्वरूप सिंह गौर के नाती तिगाईं से जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह गौर व विनय सिंह गौर का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया गया है। इसी तरह शराब कांड में आरोपी मंगलपुर निवासी दीपक त्रिवेदी का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किया गया है।

बिकरु कांड में विकास दुबे के खास के रूप में कुढ़वा के जिला पंचायत सदस्य अरविंद त्रिवेदी उर्फ गुड्डन का नाम सामने आया था। विकास के उनके यहां छिपे होने के शक में एसटीएफ ने घर में छापा भी मारा था। बाद में गुड्डन को मुम्बई के ठाणे में गिरफ्तार किया गया था। गुड्डन के पास रायफल व दोनाली बंदूक के लाइसेंस थे, जिनको पहले डीएम ने निलंबित किया था। मामले में सुनवाई के बाद डीएम ने उनके दोनों लाइसेंस निरस्त कर दिए।

विज्ञापन


इसी तरह दो साल पहले रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में जहरीली शराब कांड में आरोपित हुए पूर्व राज्यमंत्री रामस्वरूप सिंह गौर के नाती विनय सिंह की पिस्टल, उसके भाई नीरज सिंह गौर की रायफल व पिस्टल के लाइसेंस भी निरस्त कर दिए। मंगलपुर थाना क्षेत्र के परहुली गांव निवासी दीपक चतुर्वेदी भी शराब कांड में आरोपित है, डीएम डॉ दिनेश चंद्र ने उसका शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें