उरई में झांसी से आई एंटी करप्शन टीम ने नलकूप विभाग के लिपिक को बीमा और इंक्रीमेंट के भुगतान के नाम पर रिटायर्ड कर्मचारी से 15,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। टीम उसे पड़कर कोतवाली ले गई, जहां रिपोर्ट दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के इटहिया निवासी रामलला दीक्षित नलकूप विभाग से रिटायर्ड हुए थे।
सेवानिवृत होने के बाद कुछ धनराशि का भुगतान उनको हो गया था। बीमा व इन्क्रीमेंट की धनराशि का भुगतान नहीं हुआ था। सेवानिवृत्त कर्मचारी रामलला द्वारा एक अक्तूबर 2022 को उच्च अधिकारियों को भुगतान के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। हालांकि, भुगतान फिर भी नहीं हुआ, तब वो निराश होकर नलकूप खंड प्रथम उरई में नियुक्त लिपिक अमन से मिला।
11 फरवरी को रुपये देने को कहा
उसके द्वारा द्वारा लंबित भुगतान बीमा व इन्क्रीमेंट की धनराशि के भुगतान को लेकर रुपये की मांग की गई। साथ ही, उसमें से 20 प्रतिशत रिश्वत की मांग की गई। इस पर पहले 15 हजार रुपये देने को कहा गया, लिपिक अमन कुमार वर्मा द्वारा रिश्वत का पैसा 11 फरवरी को देने को कहा गया। शिकायतकर्ता अपने वैध कार्य को कराने के लिए रिश्वत नहीं देना चाहते थे।