फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: खेल-खेल में फांसी पर झूली छात्रा, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 05 May 2022 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के गांव अलरा गौरा में गुरुवार दोपहर 12 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा ने अपने घर में खेल-खेल में फांसी लगा ली। छात्रा की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। बलराम राजपूत ने बताया कि उसकी दो पुत्रियां व एक पुत्र हैं। बड़ी पुत्री नैंसी बसवारी स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय से कक्षा आठ पास कर चुकी थी। उसकी पत्नी शादी समारोह में शामिल होने मायके गई है।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर नैंसी घर में छोटी बहन कज्जो, मौसी की बिटिया व दो अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। दोपहर एक बजे काम से वापस आया तो बच्चों से पूछा नैंसी कहां है। बच्चों ने बताया कि अभी तक खेल रही थी। थोड़ी देर पहले ऊपर वाले कमरे में सोने की बात कहकर चली गई है। कमरे में जाकर देखा तो नैंसी साड़ी के लेस के फंदे में झूलती मिली।

उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया एक हादसा है। खेल-खेल में फांसी लगने से उसकी मौत हुई है। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें