फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से कक्षा छह की छात्रा लापता, मां के फोन से खुला मामला; देर रात पुलिस को सूचना

Tue, 15 Sep 2026 09:32 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज

सार

Kannauj News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से कक्षा छह की छात्रा के बिना बताए निकलने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने विद्यालय में फोन कर बेटी से बात कराने को कहा तो जिम्मेदारों को उसके परिसर में न होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
जानकारी देते बीईओ आनंद द्विवेदी व डीसी रोहित तिवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्यालय प्रशासन ने छात्रा की तलाश शुरू की। छात्रा के सकुशल घर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद देर रात विद्यालय के जिम्मेदार पुलिस को सूचना देने कोतवाली पहुंचे। मामला सामने आने के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

छात्रा दोपहर करीब 2:15 बजे तक विद्यालय परिसर में मौजूद थी। करीब 2:30 बजे उसकी मां का फोन आने पर जब उसे तलाशा गया तो वह विद्यालय में नहीं मिली। हालांकि छात्रा विद्यालय से बाहर कैसे निकली, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मां के फोन से चला छात्रा के गायब होने का पता

वार्डन अरुणा शुक्ला के मुताबिक छात्रा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता फर्रुखाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। छात्रा का इसी वर्ष जुलाई में कक्षा छह में प्रवेश हुआ था। मंगलवार को वह दोपहर 2:15 बजे तक विद्यालय परिसर में मौजूद थी।

करीब 2:30 बजे छात्रा की मां ने फोन कर बेटी से बात कराने को कहा। इसके बाद विद्यालय में उसकी तलाश की गई, लेकिन छात्रा नहीं मिली। विद्यालय प्रशासन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में छात्रा के सुरक्षित घर पहुंचने की जानकारी मिली।

देर रात पुलिस को दी गई सूचना

छात्रा के घर पहुंचने की जानकारी के बाद देर शाम करीब साढ़े आठ बजे जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) रोहित तिवारी, एबीएसए आनंद द्विवेदी और वार्डन अरुणा शुक्ला कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। हालांकि छात्रा विद्यालय से किस तरह बाहर निकली और पूरे घटनाक्रम की वजह क्या रही, इसकी स्पष्ट जानकारी जिम्मेदारों की ओर से नहीं दी गई।

विज्ञापन

स्कूल से कैसे निकली छात्रा, जांच शुरू

कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि छात्रा इसी वर्ष कक्षा छह में दाखिल हुई है। वह बिना बताए स्कूल से निकलकर घर पहुंच गई। छात्रा स्कूल से कैसे निकली और इसकी जानकारी विद्यालय प्रबंधन को क्यों नहीं हो पाई, इस लापरवाही को लेकर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें