फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच 94.62 करोड़ का बजट पास

विज्ञापन
नगर पालिका में बोर्ड बैठक के दौरान अपनी बात रखते सभासद। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। आर्थिक बदहाली झेल रही उन्नाव नगर पालिका को निर्धारित समय से आठ महीने देर से 94.62 करोड़ का वर्ष 2021-22 का वार्षिक बजट हंगामे के साथ पास हो गया है। प्रभारी ईओ/एसडीएम सदर के प्रयासों से हुई सदन की बैठक में सभासदों ने बजट को मंजूरी दी। इसे कर्मचारियों के वेतन, बकाया देयों, उपकरण खरीद, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य विकास व निर्माण कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी सभासदोें ने बजट पर सहमति दी और अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों के प्रस्ताव भी। नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कटियार और प्रभारी ईओ/एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह ने सभी को मंजूरी दी। कुल बजट 94 करोड़, 62 लाख, 45 हजार 153 रुपये का पास हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष और सदर विधायक ने सभासदों को आश्वासन दिया कि शहर का सर्वांर्गीण विकास और नागरिकों को शहरी सुविधाएं मुहैया कराना प्राथमिकता है।
बोर्ड बैठक में सभासदों ने स्वकर प्रणाली को फिर मुद्दा बनाते हुए हंगामा किया। सभासदों ने स्वकर के तहत हुए सर्वे को दोबारा कराने की मांग की। सदन की सहमति पर मोतीनगर के सभासद ब्रजेश पांडेय के नेतृत्व में पांच सभासदों की समिति बनाई गई। यह समिति विभागीय कर्मियों के वार्डों में जाकर गृहकर व जलकर की अनियमितताओं और विसंगतियों को दूर कराएगी।
विज्ञापन

सभासदों के प्रस्ताव पर शेखपुर वार्ड में बसे नए मोहल्ले का नाम श्री कृष्णा पुरम रखने और प्रयाग नारायण खेड़ा का नाम प्रयागनगर रखने का प्रस्ताव भी पास कराया गया। मोहल्ला आदर्श नगर में नहर के पास मुख्य मार्ग पर लगने वाली सब्जी मंडी को 700 मीटर दूर कृष्णापुरम स्थित वनकी देवी मंदिर के पास खाली पड़ी भूमि पर लगाया जाएगा।
सभासदों के प्रस्ताव पर शहर के सभी 32 वार्डों में 10-10 लाख की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। हर वार्ड में चार-चार हैंडपंप या इतनी ही धनराशि से सबमर्सिबल पंप आधारित मिनी ट्यूबवेल व टंकी बनेंगी। कूड़ा उठाने के लिए हर वार्ड में एक-एक लोडर दिया जाएगा। हर वार्ड व प्रमुख स्थानों पर डस्टिबिन लगेंगे। कर्मचारियों का वेतन, पेट्रोल पंप संचालकों और सफाई एजेंसियों का बकाया, जल संसाधनों को दुरुस्त करने पर 4.5 करोड़ रुपये। ट्रैक्टर व ट्राली, एक छोटी जेसीबी, एक फागिंग मशीन, गोशाला में चारा सहित अन्य विकास व निर्माण कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें