फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर के निशानेबाज ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में लगाएंगे जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर के निशानेबाजों जसपाल राणा मेमोरियल ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में जोर लगाएंगे। यह प्रतियोगिता देहरादून के त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित किया जाएगा। निशानेबाजों का चयन 49वीं उप्र राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने की वजह से हुआ है। यह प्रतियोगिता 12 से 14 जुलाई तक नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में हुई थी।
विज्ञापन

नारायणी शूटिंग रेंज अकादमी की निशानेबाज गौरी चौहान ने सब-यूथ राइफल वर्ग, साइमन साहू और प्रिंसिका गुप्ता ने यूथ पिस्टल वर्ग, निहारिका सिंह चंदेल, अनुज मिश्रा और दिव्यांश पांडे ने जूनियर पिस्टल वर्ग में, रोहित यादव ने सीनियर पिस्टल वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की की। जसपाल राणा मेमोरियल ओपन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए अनुज मिश्रा का चयन 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर वर्ग में हुआ है। वहीं रोहित यादव और श्वेता वर्मा सीनियर वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। रोहित यादव को 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धा में भी पांचवीं पोजीशन के लिए चुना गया है। अकादमी के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें